Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

एचआईवी एवं एड्स रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

बलौदाबाजार, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र बलौदाबाजार द्वारा एचआईवी एवं एड्स रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम के लिए पलारी विकासखंड के ग्राम नवागांव में 18 जून को विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर किशोरियों को एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की योजनाए सम्बल और सामर्थ्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्पलाईन 181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, सखी निवास, शक्ति सदन, घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, चाल्ईड हेल्पलाईन 1098 की जानकारी दी गईं।जिला अस्पताल के कॉउंसलर द्वारा एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई।

इस अवसऱ पर जिला मिशन समन्वयक
प्रीति नवरत्न, एचआई.बी कॉउंसलर राजकुमार चौबे, पर्यवेक्षक श्वेता महिलांगे, उप सरपंच हीरा लाल मनहरे एवं पंचगण उपस्थित थे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755