Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

फिल्ड पर संवेदनशीलतापूर्वक करें जिम्मेदारियों का निर्वहन -कलेक्टर…

कमजोर प्रदर्शन वाले 5 सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश…

बलौदाबाजार, बच्चों में कुपोषण दूर करने एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं की बेहतरी हेतु केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाकर जिले का रैंक सुधारने के निर्देश दिये। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में कमजोर प्रदर्शन करने वाले 5 सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इनमे ग्राम डमरू, रवान,संडी, बया और टुण्डरा के सुपरवाइजर शामिल हैं।

कलेक्टर ने कहा कि फिल्ड पर सभी संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी मैदानी अमलों के कार्यो पर सख़्त मॉनिटरिंग करें। माइक्रो लेवल पर मीटिंग लेकर कहीं कुछ दिक्कत हो तो उसका चिन्हांकन कर दूर करने का उपाय करें। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी भी बैठक लेकर फिल्ड कार्यों को दुरुस्त करें और सभी संकेतकों में सुधार लाकर जिले का प्रगति लाएं।
कलेक्टर ने सुपोषण अभियान,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वजन त्यौहार सहित केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार सहित, सीडीपीओ एवं सुपर वाइजर उपस्थित थे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755