Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त…

बलौदाबाजार, संयुक्त जांच टीम ने अवैध धान पर कार्यवाही करटे हुए लगभग 246 कट्टा धान जब्त किया।

सोमवार को राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने रायतुम से मोहदा मार्ग की ओर आते हुए दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें कुल 220 कट्टा अवैध धान था। जांच में पाया गया कि उक्त धान कृषक सुरेंद्र/शिखरों के पर्ची पर खपाने की तैयारी थी। जब रोजगार सहायक और कोटवार द्वारा किसान के घर का भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां केवल 20 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया, जिसे किसान सुबह ही केंद्र में तौल चुका था। पकड़ा गया 220 कट्टा धान अन्यत्र स्थान से लाया जा रहा था, जिसे जब्त कर मोहदा उपार्जन केंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी तरह पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान में भी कार्रवाई करते हुए लोकनाथ सिन्हा के पास से 26 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिचौलियों और अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755