Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

विकसित कृषि संकल्प अभियान के रथ को किया गया रवाना…

इस अभियान में कृषि ,बागवानी,पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग शामिल…

सारंगढ बिलाईगढ़ –विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर से रथ यात्रा को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ 29 मई से 12 जून 2025 तक गांव-गांव में जाएगा और वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद करेगी। अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सत्ताधारी दल के नेतागण ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गाप्रसाद ठाकुर, अजय गोपाल, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खुंटे, सतीश शर्मा, प्रहलाद आदित्य सहित उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, पशुधन के उप संचालक डॉ. महेन्द्र पांडेय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान से देश के 700 से अधिक जिला, 731 केवीके, 113 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य देश भर के 1.5 करोड़ (15 मिलियन) किसानों तक पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755