Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त…

बलौदाबाजार,वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत गश्ती दल द्वारा अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया और जब्ती की कार्यवाही की गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा के अगुवाई में गश्ती दल द्वारा देवरूम वनोपज जांच नाका के समीप एक सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली (नीला रंग) को विनिर्दिष्ट प्रजाति की सागौन लकड़ी (4 नग, कुल 0.443 घनमीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

वाहन में लकड़ी परिवहन संबंधी किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर ग्राम आरोपी लवकेश पिता सुमन यादव (आयु 27 वर्ष) एवं भूपेन्द्र पिता भगतराम नायक (आयु 40 वर्ष)दोनों निवासी ग्राम देवरूम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

अवैध रूप से सागौन लठ्ठा परिवहन करने के प्रकरण में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2), एवं 16(क) के उल्लंघन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

बताया गया कि वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती दलों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755