Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

फिटनेस के लिए प्रेरित करने संडेज ऑन सायकल कार्यक्रम का आयोजन…

कलेक्टर सहित अधिकारी एवं स्कूली बच्चों ने की सायकिलिंग…

बलौदाबाजार, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को मोर खेल मोर गौरव संडेज ऑन सायकल का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अधिकारी -कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों ने सायकिलिंग से फिटनेस का सन्देश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने फिटनेस शपथ दिलाई।

सायकिलिंग स्थानीय पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाइस्कूल मैदान से प्रातः 7 बजे प्रारम्भ होकर चक्रपाणी हाई स्कूल मैदान से प्रारम्भ होकर तहसील कार्यालय, गार्डन चौक ,बस स्टैंड, यातायात कार्यालय गौरवपथ होते हुए वापस पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाइस्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा आहार के साथ व्यायाम और खेलकूद भी जरूरी है। शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है।उन्होंने बच्चों से कहा कि आहार के रूप में घर का ताजा भोजन का आदत डालें, स्ट्रीट फ़ूड, बाहर का खाना को परहेज करें।

डीएफओ गणवीर धम्मशील ने कहा कि फिट रहना है तो खानपान के साथ खेलकूद भी जरूरी है।शरीर हमारी संपत्ति है और जिस प्रकार सम्पति को सहेजने सुरक्षित रखने में ध्यान देते है उसीतरह शरीर पर भी ध्यान देना है। दिनचर्या में समय का ध्यान देना जरूरी है ,खेल गतिविधि में भाग लें।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीएम प्रकाश चंद्र कोरी, स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755