Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन…

बलौदाबाजार, बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य के नए आधिकारिक लोगो का विमोचन मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक श्री अरुण कुमार पांडेय ने किया । इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) माथेश्वरण वी., मुख्य वन संरक्षक वी.एच. वेंकटचलम तथा मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्तोविषा समझदार उपस्थित रहीं।

नव-प्रस्तुत लोगो बारनवापारा अभयारण्य की पहचान, जैव विविधता और वन्यजीव संपदा को दर्शाता है। लोगो में अभयारण्य की प्रमुख प्रजाति तेंदुए को पारिस्थितिक संतुलन के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है जबकि शक्ति और स्थायित्व को दर्शाने हेतु गौर को सम्मिलित किया गया है। साथ ही बारहसिंगा के सींगों का प्रतीकात्मक उपयोग बारनवापारा की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव विरासत को दर्शाता है।

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने कहा कि यह नया लोगो बारनवापारा अभयारण्य की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण की भावना को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतीक भविष्य में संरक्षण, जागरूकता एवं इको-पर्यटन से जुड़े प्रयासों के लिए एक पहचान के रूप में कार्य करेगा।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755