Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन…

जिला प्रशासन की पहल से नशा मुक्ति के साथ पुनर्वास की निःशुल्क सुविधा…

बलौदाबाजार, जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का उद्घाटन बुधवार को भाटापारा के महारानी चौक में किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने फीता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर जनपद अध्यक्ष सविता अनंत,नगर पालिका के सभापति कुंज राम कोसले, एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य अधकारी एवं उपस्थित थे।

अतिथियों ने केन्द्र क़ा अवलोकन करते हुए संचालक ममता शर्मा से केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं क्षमता के बारे में जानकारी ली गई। केन्द्र में भर्ती युवाओं से पूछ- ताछ कर नशा से दूर रहने और बेहतर जीवन परिवार के साथ वव्यतीत करने की सलाह दी गई। केन्द्र में योगाभ्यास शुरू करने तथा युवाओं के पुनर्वास हेतु प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के भी सुझाव दिये गए।

बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संगी मितान सेवा संस्थान के माध्यम से इस नशा मुक्ति केन्द्र का संचालन किया जाएगा। इस केन्द्र में 15 लोगों के रहने व उपचार की निःशुल्क व्यवस्था है। केन्द्र में भर्ती होने वालों का नियमित उपचार एवं काउंसीलिंग, की जाएगी। वर्तमान में 10 युवक भर्ती है। केंद्र में एक मेंडिटेशन हाल, डायनिंग हाल, लाइब्रेरी, 4 शयन क़क्ष, शौचालय आदि की व्यवस्था है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755