Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

उपभोक्ता आयोग ने खातेदार को दिलाया ब्याज सहित जमा राशि एवं अन्य व्यय…

बैंक कर्मचारी के विरूध्द गबन राशि वसूली मामले में दिया आदेश…

बैंक के कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता के राशि गबन मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा रसेड़ा खातेदार को जमा की गई राशि ब्याज सहित अन्य व्यय प्रदाय करने का आदेश पारित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक बेदराम फेकर द्वारा अपना बचत खाता बैंक में खुलवाया गया था जिसका उपयोग वह करते आ रहा था। खाते में दिनाक 06.02.2014 तक 2,37,090 रूपये राशि जमा था जो माईनस में 15,000 रूपये हो गई है। आवेदक द्वारा अपनी राशि का आहरण नहीं किया गया था जानकारी हासिल किये जाने पर पता चला कि आवेदक के खाते से पूर्ण जमा रकम का आहरण चेक के माध्यम से किया गया है, जबकि आवेदक के खाते में चेक सुविधा प्रदान नहीं की गई थी। आवेदक द्वारा बैंक एवं उप पंजीयक को शिकायत किया गया उपरांत विभिन्न दिनांकों में उच्चाधिकारीयों को शिकायत की गयी परंतु जमा राशि प्राप्त नहीं हुई। आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में शिकायत प्रस्तुत करने पर संबंधित बैंक ने बचाव करते हुए जानकारी दी कि उक्त बैंक के कर्मचारी के विरूद्ध गबन राशि वसूली मामला प्रस्तुत किया गया है जो लंबित विचाराधीन है।

आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल एवं सदस्य हरजीत चावला, शारदा सोनी ने उभयपक्ष की सुनवाई पश्चात् मामले में सबंधित जिला सहकारी बैंक ग्राम रसेडा को सेवा में कमी का आंशिक दोषी मानते हुये उपभोक्ता को उसके द्वारा जमा की गई राशि 2,37,090 रूपये तथा उस पर दिनांक 06.02.2014 से अदायगी दिनाक तक 6 प्रतिशत वार्षिक दर से व्याज तथा मानसिक एवं आर्थिक क्षति के रूप में 25,000 रूपये एवं वाद व्यय के रूप में 5,000 रूपये का भुगतान 45 दिनों के भीतर करने का निर्णय सुनाया।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755