Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार पाने का सुनहरा अवसर…

आगामी 11अगस्त क़ो आईटीआई सकरी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन…

कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की…

बलौदाबाजार, आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को रोज़गार पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।महानिदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत आगामी 11 अगस्त ,सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मेले का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। उक्त मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट हेतु आंमत्रित किया गया है। शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ शामिल होकर इस अवसर का लाभ ले सकते है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस मेले में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण आयोजन है।अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष की होगी। अप्रेंटिसशिप पूर्ण करके युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोज़गार के बेहतर अवसर मिल पाएंगे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755