Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

जिले के सभी विकासखण्डों में फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट शुरू…

वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का होगा निपटान…

बलौदाबाजार,कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन जिले के सभी पांचो विकासखण्डों में शुरू की गई है। वैज्ञानिक पद्धति से अपशिष्ट पदार्थों का निपटान होने से गांव – मोहल्ले में स्वच्छ वातावरण बनने के साथ ही पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी, कसडोल के छरछेद, सिमगा के सुहेला, बलौदाबाजार के सकरी और पलारी के ओडान में फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किया गया है।इन यूनिटों से लंबे समय से चली आ रही टॉयलेट टैंकों व गड्ढों में जमा मानव मल और गंदगी के सुरक्षित निपटान की समस्या का समाधान हुआ है। इस वैज्ञानिक पद्धति से भूजल दूषित होने, दुर्गंध फैलने और बीमारियों का खतरा कम होगा। गांव-गलियों में स्वच्छ वातावरण बनने के साथ ही पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस कार्य में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय रहा।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755