Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के सेवा काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्यवाही की आदेश…

आमजनों की शिकायत पर प्रतिक प्रधान के सेवा काल में कोई कार्यवाही नही…

 बिलाईगढ – जनपद पंचायत बिलाईगढ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कडी की शिकायत आमजनों के एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं जनपद सदस्य के द्वारा किया गया था शिकायत।प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मड़कडी की शिकायत इस प्रकार है :– शिकायतकर्ता खोझन प्रसाद चन्द्रा के द्वारा दिनांक 17/10/2024 को ग्राम पंचायत मड़कडी के गौव – गौठान परिसर में बने सोलर झटका तार अहता निमार्ण को कुछ ग्रामीण द्वारा बताया गया कि तार अहता को सरपंच के द्वारा किया गया है जिसमें लगभग तीस गौव माता को बिना चारा -पानी के रखा गया है जिसमें से दो गौव माता की मृत्यु हो चुकी है जिसमें दोनों मृत गौव माता में कीड़ा लग चुका है जिसको पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा आज तक अन्तिम संस्कार नही किया गया है और उक्त तार अहता परिसर में जिवित माता को संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान से गुहार लगाई गई थी। जिस शिकायत पर आज तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया है क्योंकि यह शिकायत आमजनों से कि गई शिकायत है इसलिए कोई कार्यवाही नही किया गया है।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार पटेल जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 के द्वारा दिनांक 12/06/2025 को ग्राम पंचायत मड़कडी अन्तर्गत 15वें वित्त एवं मनरेगा के तहत वर्ष 2022-23,2023-24,2024-25 के तहत किये गये कार्यों में घोर अनियमित्ता की जांच कर दोषी सचिव के विरुद्ध राशि वासुली कर कार्यवाही किया जाए।की जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान से शिकायत किया गया था जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा जांच टीम गठित कर 4 सितंबर 2025 को जांच करने हेतु आदेश जारी किया गया था जिसमें जांच अधिकारी श्याम लाल चेलक , गजेन्द्र साहू एवं इंजिनियर

ओमप्रकाश साहू के द्वारा ग्राम पंचायत मड़कडी में 4 सितंबर 2025 को जांच पंचनामा, शिकायतकर्ता ,सचिव, सरपंच की बयान,कुछ कार्यों की कार्य स्थल में निरिक्षण किया गया है।जिससे साफ पता चलता है कि जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा शिकायतकर्ता से भेदभाव किया जा रहा है अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा शिकायत में शिकायतकर्ता से भेदभाव करने वाले भ्रष्टा अधिकारी के विरुद्ध क्या कुछ कार्यवाही की जाती है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755