Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं हेतु जाँच शिविर का आयोजन,कुल 2177 हितग्राही लाभान्वित…

शिविर में की गई उच्च जोख़िम गर्भवती महिलाओं की पहचान..

जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अन्तर्गत उच्च जोख़िम गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए विशेष जांच शिविर जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया । उक्त जाँच शासकीय एवं निजी स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा की गई ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोख़िम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका उचित प्रबंधन किया जाता है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। शिविर अंतर्गत कुल 2177 महिलाओं का पंजीयन किया गया जिनकी बीपी ,शुगर,एच आई वी,हीमोग्लोबिन,ब्लड ग्रुप, सीबीसी,सिफलिस,
यूरिन,मलेरिया जाँच हुई एवं डॉप्लर भी किया गया। 90 महिलाओं की स्पॉट पर ही सोनोग्राफी भी की गई। 164 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी पूर्व में सिजेरियन डिलीवरी हुई है। सभी को जरूरी दवाईयों सहित पोषण आहार,परिवार नियोजन ,तथा प्रसव की तैयारी बाबत कॉउंसिलिंग भी की गई ।

शिविर में लगाई गई स्टाफ की ड्यूटी
शिविर में व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित रहे इसके लिए सी एम एच ओ डॉ अवस्थी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक विगत दिनों से दौरे और मीटिंग के माध्यम से इसकी तैयारी में रहे। डीपीएम सृष्टि मिश्रा के अनुसार व्यवस्था इस प्रकार से बनाई गई थी कि, हितग्राहियों का कार्य सुगमता से पूर्ण हो । इसमें पंजीयन,लैब जाँच ,ओपीडी, कॉउंसिलिंग ,दवाई वितरण जैसे प्रत्येक कार्यों हेतु स्टाफ को जिम्मेदारी दी गई जिससे कार्य सरलतापूर्वक हो सके। आई हुई हितग्राहियों के जलपान की भी व्यवस्था की गई । राज्य कार्यालय से डॉ आनंद वर्मा तथा डॉ अक्षय शक्ति तिवारी भी कार्यक्रम का जायज़ा लेने पहुँचे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755