Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

चावल उत्सव: अब तक 40 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों क़ो मिला तीन माह का एकमुश्त चावल…

बलौदाबाजार, राज्य शासन द्वारा राशन कार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 जून तक चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अब तक 40848 राशन कार्डधारियों तीन माह का चावल एकमुश्त वितरण किया गया है।खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 376111 राशन कार्डधारी हैं जिसमें से 40848 राशन कार्डधारियों क़ो तीन महीने का चावल एकमुश्त वितरण किया जा चुका हैं। चावल वितरण हेतु जिले के सभी 570 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल का अग्रिम आवंटन कर दिया गया है एवं भण्डारण भी तेजी से जारी हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार बरसात के मौसम में हितग्राहियो क़ो सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बरसात पूर्व तीन माह का चावल एक मुश्त देने का निर्णय लिया है।चावल उत्सव के दौरान सम्बधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हितग्राहियों को सुगमता से चावल वितरित करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755