Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ के विभिन्न कार्यालय और कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

“एक पेड़ माँ के नाम” कलेक्टर डॉ कन्नौजे एवं सीईओ बर्मन ने किया पौधारोपण…

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सीईओ इन्द्रजीत बर्मन ने बिलाईगढ़ नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति उनका समर्पण रहा। सर्वप्रथम, जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यहाँ उन्होंने समूहों की गतिविधियों, उनकी आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की, जिससे जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। इसके पश्चात् कलेक्टर डॉ कन्नौजे और सीईओ बर्मन ने नगर के अटल परिसर में पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक पौधा रोपित किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने नगरवासियों को प्रकृति के संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कलेक्टर ने बिलाईगढ़ की स्वच्छता दीदियों से मुलाकात कर उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को टोपी, मास्क तथा हैंड ग्लव्स वितरित कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाया और उनके कार्य को और भी बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओ ने तहसीलदार कार्यालय बिलाईगढ़ का भी निरीक्षण किया और वहाँ की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और सीईओ इन्द्रजीत बर्मन के द्वारा इस प्रकार औचक निरीक्षण कर प्रशासन की स्थिति, कार्यप्रणाली, सफाई, प्रशिक्षण आदि व्यवस्थाओं का स्वयं आंकलन करना था, वहीं विभिन्न गतिविधियों में जिला प्रशासन की इस प्रकार के सक्रिय निरीक्षण से बिलाईगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आम जन मानस में उम्मीद है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755