Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्माणाधीन यूनिट का निरीक्षण किया…

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जनपद सीईओ को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे बुधवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत गिरसा, विकासखंड बिलाईगढ़ में निर्मित हो रहे फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में निर्मित सेफ्टी टैंक वाले शौचालयों से निकलने वाले मलीय कीचड़ का प्रबंध करने के लिए लगभग 39 लाख की लागत से विकासखंड में केवल एक यूनिट फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान को कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से कलेक्टर ने उनके कार्यों के प्रगति के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन निमिष कुमार सहित स्थानीय सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रो से निकले वाले मलीय कीचड़ का प्रबंधन के लिए सभी विकासखंडो में फिकल स्लक मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की गई है। डी स्लज वाहन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो से न्यूनतम दर पर सेफ्टीक टैंक खाली कराने का कार्य किया जाता है, जिससे आम जनता को लाभ मिलता है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755