Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में आवेदन प्राप्ति स्थल का किया निरीक्षण…

सुशासन तिहार-2025

आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल में शीघ्र प्रविष्टि के दिये निर्देश…
कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत सकरी एवं खम्हरिया में सुशासन तिहार अंतर्गत आवेदन प्राप्ति स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आवेदन प्राप्ति स्थल में सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली एवं आवेदनों कों ऑनलाइन पोर्टल में शीघ्र प्रविष्टि करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली।ग्राम पंचायत सकरी के ग्रामीणों ने निस्तारी तालाब में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि एक निजी तालाब में निस्तारी हेतु पानी भरने नहीं दिया जा रहा। इस पर कलेक्टर ने सामूहिक रूप से आवेदन देने कहा। वहीं ग्राम पंचायत खम्हरिया के प्राथमिक शाला के एक क़क्ष में सीलिंग में दरार की समस्या को 15 वें वित्त की राशि से मरम्मत कराने कहा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा लोगों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय -सीमा में करने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार में सभी अपनी सहभागिता निभाएं। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सकरी में 19 एवं ग्राम पंचायत खम्हरिया में 15 आवेदन प्राप्त हुए थे।

इस दौरान एसडीएम अमित गुप्ता, तहसीलदार, प्रियंका तिवारी, अक्षय तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755