Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

सुशासन तिहार के पहले चरण में , ग्राम पंचायत -बेल्हा में रखी गई समाधान पेटी…

अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर जनता पेटी में डाले रहे आवेदन…
ग्राम पंचायत बेल्हा में सुशासन तिहार की निरीक्षण में पहुंचे सहायक प्रभारी अधिकारी कमलेश सिदार,देवराज सिदार बिलाईगढ तहसीलदार…

सारंगढ़ बिलाईगढ़– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का प्रथम चरण मंगलवार से शुरू हो गया है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों और जिला कार्यालय परिसर में समाधान पेटी स्थापित की गई है। इस प्रकार ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए गए। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित तौर पर डाल सकें व हाट-बाजारों में भी आवेदन संग्रह किए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेल्हा में दिन बुधवार को पांच आवेदन प्राप्त हुए है। सुशासन तिहार में राजस्व विभाग से प्रभारी योगेश खुटे हल्का पटवारी, ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी रोजगार सहायक कलेश्वर यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, सक्रिय महिला समुह कार्यकर्ता ललिता साहू , न्यूज पोर्टल संचालक खोझन प्रसाद चन्द्रा,ग्राम पंचायत सरपंच अशोक यादव, ग्राम कोटोवार लालजी चौहान, उपसरपंच पति कमल बंजारे, पंच पंकज बघेल, लकेश केवंट, सुनील कुमार यादव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755