Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

वन विभाग की पहल,अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर तुरतुरिया पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान…

बलौदाबाजार, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा वन मण्डलाधिकरी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में स्वच्छता की पहल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को बारनवापारा अभ्यारण्य अंतर्गत प्रसिद्ध तुरतुरिया पर्यटन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत तूरतिरिया परिसर आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई, कचरे को हटाया गया एवं उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और परिसर को प्लास्टिक मुक्त धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी एक सच्चे अर्थों में साक्षर व्यक्ति का परिचायक है।ग्राम ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, खुडमुड़ी, बफरा एवं बिंभौरी के ग्रामीणों को तुरतुरिया धाम की महत्ता एवं इसके भविष्य को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।इस स्वच्छता अभियान में वन विभाग के परिक्षेत्र बारनवापारा, कोठारी एवं बल्दाकछार के परिक्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारी, बारनवापारा विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी, तुरतुरिया पर्यटन प्रबंधन समिति के सदस्य एवं आसपास के ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी शजीवन लाल साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल राहुल उपाध्याय, अतुल तिवारी, सुश्री दीक्षा पाण्डेय, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जयकिशन यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी बारनवापारा के दुर्गेश कुमार वर्मा सहित विभाग के समस्त कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755