Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

आबकारी विभाग की कार्रवाई,14 हजार से अधिक के देशी शराब जब्त…

बलौदाबाजार, सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता,कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम अवैध मदिरा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार एवं सोमवार को टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 14800 रुपये के अवैध देशी मदिरा जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा वृत्त के ग्राम बुड़गहन थाना सुहेला में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी सावित्री बंजारे के कब्जे से 9.0 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला, अहिल्या गेंडरे के कब्जे से 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला कुल 15.84 जब्त किया गया । देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 8,800 रुपये होना पाया।

इसी प्रकार दिनांक सोमवार को आबकारी वृत्त भाटापारा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी संजय साहू पिता स्व. संतोष साहू ग्राम रोहरा थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 10.80 बल्क देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 6,000 रुपये होना पाया। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59क का उल्लंघन होना पाया गया आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मेंआबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम,दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक राधा गिरी गोस्वामीकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755