Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

अवैध रूप से संचालित आरामिल को किया गया सील…

डीएफओ गणवीर धम्मशील के निर्देश …                        उप वनमण्डलाधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजार के नेतृत्व में सिमगा स्थित गौतम ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा संचालित अवैध आरामिल में सर्च वारंट जारी कर वन विभाग की टीम द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर बड़ी कार्यवाही की गई है। कार्रवाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में मिश्रित प्रजाति के काष्ठ लट्ठा, चिरान एवं जलाऊ पाया गया, जिसकी जाँच अभी भी की जा रही है।

सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत निवासी ग्राम सिमगा आरामिल संचालक राजीव ताम्रकार पिता बहोरनलाल ताम्रकार के द्वारा आरामिल संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण के विरूद्ध छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की निहित धाराओं के तहत् प्रकरण जारी कर अवैध आरामिल को सीलबंदी की कार्यवाही की गयी।

डीएफओ गणवीर धम्मशील ने सभी परिक्षेत्र अधिकारियों को वन अपराधों पर नकेल कसने एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी भी प्रकार के अवैध शिकार, अवैध काष्ठ परिवहन, वन क्षेत्र में अतिक्रमण जैसी घटना होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी बसंत कुमार खाण्डेकर, उप वनक्षेत्रपाल आशुतोष सिंह ठाकुर, केशरीलाल जायसवाल, मोतीलाल ध्रुव सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755