Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

सोलर पैनल लगाकर धनेश ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम…

बलौदाबाजार,जिले के ग्राम रवान निवासी धनेश कुमार वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है

धनेश ने बताया कि समाचार पत्र में विज्ञापन देखने के बाद बिजली विभाग से जानकारी प्राप्त की और अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम स्थापित करवाया। इस योजना के तहत उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। श्री वैष्णव ने बताया कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शासन की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे आमजन को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस योजना का लाभ अवश्य लें और सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755