Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

राप्रसे अधिकारियों ने 12 दिव्यांग को वितरण किया बस पास

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के बाधा रहित आवागमन हेतु निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में संबल योजना के वितरण कार्यक्रम में राप्रसे अधिकारियों, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे (आईएएस), जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू द्वारा संबल योजना के 12 लाभार्थी दिव्यांगजनों को बस परिवहन पास का वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय तिवारी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के सभी पात्रता धारी दिव्यांगजनो को चिन्हित करके लाभान्वित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों के आजीविका संवर्धन के लिए काउंसलिंग और प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों को सीधे व्यावसायिक गतिविधि से जोड़ने की पहल की जा रही है। समाज कल्याण विभाग जिले के सभी जनपद और नगरीय निकायों में दिव्यांगजनों को योजना की जानकारी देने के लिए संबल रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाकर चिन्हांकन किया जा रहा है।

बस पास से दिव्यांग और उनके परिचारक को बस किराया में 100 प्रतिशत छूट

40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अस्थि बाधित एवं दृष्टिहीन दिव्यांग जनों को छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 के अधीन दिव्यांग व्यक्ति और उनके परिचारक को यात्री किराया में 100 प्रतिशत छूट का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

बस वालों द्वारा बस पास उल्लंघन करने पर कार्यवाही

बस वालों द्वारा उल्लंघन करने की दशा में, अनुज्ञप्तिधारी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 का सं. 59 की धारा 86 के अधीन एवं परिचालक के विरुद्ध धारा 34 के अधीन कार्रवाई की जाएगी।

पास मिलने से दिव्यांगों को खुशी

समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ की पहल से निःशुल्क बस परिवहन पास मिलने पर दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब यात्रा करने के लिए हमें किसी से यात्रा का खर्च मांगने या व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755