Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य…

सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये गये हैं।ई-केवायसी के पूर्ण करने के लिए राज्य द्वारा 08 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना से 1.89 लाख महिला वर्तमान में लाभान्वित हो रही हैं। जिन महिला हितग्राहियों द्वारा खाद्य विभाग में राशन के लिए अपनी ई-केवायसी करा ली गई है। उनके अलावा अन्य सभी महिला हितग्राहियों द्वारा महतारी वंदन के लाभ के लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर निःशुल्क अपनी ई-केवायसी करवाया जा सकता है। इसके लिए सीएससी सेंटर को अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह ई-केवायसी बायोमैट्रिक्स आधार पर होने के कारण हितग्राही का स्वयं जाना जरूरी है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा मोबाईल नम्बर 8817103805 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755