Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

प्रधानमंत्री के हाथों सोमारी पुनेम को मिली खुशियों की चाबी…

बीजापुर:-30 मार्च 2025_बीजापुर जनपद के ग्राम पंचायत चेरपाल की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सोमारी पूनम को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बिलासपुर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने पर प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया। सोमारी पुनेम को प्रधानमंत्री जी के हाथों से खुशियों की चाबी मिलना एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह चाबी न केवल एक नए घर की कुंजी है, बल्कि यह एक नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक भी है ।
श्रीमती सोमारी पुनेम की इनकी पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है इनके चार पुत्र है। हितग्राही सोमारी पुनेम अपने सबसे छोटे पुत्र विजय के साथ रहती है। सोमारी बताती है कि इनके पति का सपना था की उनका भी स्वयं का पक्का आवास हो । हमने कभी भी नही सोचा था कि हम भी पक्के आवास में निवास करेगे परंतु जैसे ही मुझे पंचायत के द्वारा वित्तीय वर्ष 24-25 में प्रधान मंत्री आवास की जानकारी मिली मैंने अपनी थोड़ा बहुत जमा पूंजी लगा कर एवम शासन से प्राप्त राशि 1.20 लाख साथ मनरेगा से अभिशरण के तहत 90 दिवस की मजदुरी प्राप्त कर आवास का निर्माण किया आज मेरा पक्का घर बन कर तैयार हो गया है । मेरे लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों घर की चाबी मिलना बहुत ही सम्मान की बात है।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755