Latest
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त... मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन... भाटापारा में जिले का दूसरा नशा मुक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन... जल संचयन के क्षेत्र मे जिले की बड़ी उपलब्धि,जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार से सम्मानित... प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित... समितियों में उच्च गुणवत्ता वाले रबी फसलों के बीज उपलब्ध... कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की... गरीबों-किसानों की समस्यओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण- राजस्व मंत्री श्री वर्मा... सीएमएचओ ने नेत्र रोग सर्वें टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना... वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त...

सीएमएचओ ने पीएचसी अर्जुनी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया निरीक्षण…

बलौदाबाजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी में मातृत्व स्वास्थ्य के लिए ज़ारी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण किया साथ ही अस्पताल के अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

निरीक्षण के दौरान प्रसूति कक्ष, लेबर रूम, एएनसी कक्ष, ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण कक्ष एवं प्रयोगशाला में दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया गया। डॉ. अवस्थी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित स्टाफ को दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप, वजन, अल्ट्रासाउंड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आई हुए गर्भवती माताओं से चर्चा कर सेवाओं की संतुष्टि पर उनका मत जानने का प्रयास किया। सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं समय पर परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Website |  + posts

संपादक खबर संदेश न्यूज़
Mo.-6263817755